Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Thursday, February 9, 2012

अश्लील क्लिपिंग मामला: 'थ्री इडीयट्स' के आचरण से बॉलीवुड स्तब्ध

Thursday, 09 February 2012 09:41

मुंबई, 9 फरवरी (एजेंसी) अश्लील क्लिपिंग देखने की घटना से बॉलीवुड स्तब्ध है। 
संगीतकार एवं गायक विशाल डडलानी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, ''राजनीतिज्ञ अश्लील वीडियो क्लिप देख रहे हैं...कितना बड़ा झटका है...वह शराब पीते हैं...नशा करते हैं... और रिश्वत लेते हैं...मुझे आश्चर्य है .... हमारे राजनीतिज्ञ संसद में अश्लील क्लिप देखते हैं....इससे हम लोगों को बड़ा धक्का लगा है।''
फिल्मकार प्रीतीश नंदी ने कहा, ''क्या हम दुनिया के सबसे ज्यादा दिखावा करने वाले देश के वासी हैं। तीन मूर्ख मंत्रियों का विधानसभा में अश्लील क्लिप देखना हास्यास्पद है...यह कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं है...अश्लील फिल्में सभी जगह राजनीति का हिस्सा हैं....सिल्वियो बर्लुस्कोनी से पूछिये...एन डी तिवारी से पूछिये...उन लोगों से पूछिये जो जेएफके का अनुसरण कर रहे हैं...।''

फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने कहा, ''मंत्रियों का विधानसभा में अश्लील फिलमें देखना निश्चित रूप से इमर्जिंग एंड शाइनिंग इंडिया का सूचक है....जय हो...। ''
उल्लेखनीय है कि सदानंद गौड़ा सरकार में भाजपा के मंत्री लक्ष्मण सावदी, सीसी पाटिल और कृष्णा पालेमर को एक टीवी चैनल के कैमरे ने विधानसभा सत्र के दौरान अश्लील वीडियो क्लिपिंग देखते हुये पकड़ा था। आज तीनों ने इस घटना के कारण इस्तीफे दे दिये।

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...