| Friday, 10 February 2012 14:15 |
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान वाली सीटो पर कल प्रचार का समय समाप्त होने से कुछ पहले केन्रदीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने बटाला हाउस मुठभेड़ कांड को एक बार फिर गरमाते हुए यहां तक कह डाला कि उस मुठभेड़ की तस्वीरे देखकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आंखो मे आंसू आ गये थे। उन्होंने कहा कि अदालत से भी कभी कभी फैसला हक में नही मिलता, मगर हमें सब्र रखना होगा। खुर्शीद ने यह भी कहा कि ज्यादा दिक्कत इसलिए आ रही है कि इस मामले में तीन राज्यो में मुकदमे चल रहे हंै जिससे सामंजस्य न होने पर विलंब हो रहा है और हमारी कोशिश है कि मामला एक अदालत में आये ताकि पीड़ितो को न्याय मिल सके। उन्होने केन्रद सरकार की विभिन्न योेजनाओं का भी उल्लेख किया और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन :एनआरएचएम: में हुए घोटाले के लिए प्रदेश में सत्तारुद्ध मायावती सरकार को आड़े हाथों लिया। |
Friday, February 10, 2012
बाटला हाउस मुठभेड़ पर रो पडी थीं सोनिया: खुर्शीद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment