Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Monday, February 13, 2012

प्रधानमंत्री निवास के पास कार विस्फोट से अफरातफरी

प्रधानमंत्री निवास के पास कार विस्फोट से अफरातफरी

Monday, 13 February 2012 18:33

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (एजेंसी) इस्राइली दूतावास की एक कार में मिशन के निकट ही विस्फोट को संदिग्ध समन्वित आतंकी हमले के रूप में देखा जा रहा है।

जार्जिया की राजधानी तिबलिसी में भी इस्राइली दूतावास के एक वाहन में बम पाया गया, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया ।
शुरूआत जांच से पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने इस्राइली दूतावास के वाहन का औरंगजेब रोड पर पीछा किया । यह इलाका काफी उच्च सुरक्षा वाला है और प्रधानमंत्री के आवास से भी काफी करीब है । एक ट्राफिक सिग्नल पर कार के रूकने पर इन युवकों ने कार के पीछे कथित रूप से कुछ रख दिया । कुछ ही मिनट बाद विस्फोट हो गया और '' 109 सीडी 35 '' नंबर वाली टोयटा इनोवा धू धू कर जलने लगी ।
प्रधानमंत्री के आवास सात रेसकोर्स रोड से मात्र 500 मीटर दूर दोपहर सवा तीन बजे हुई इस घटना में दूतावास के तीन कर्मचारी घायल हो गये ।

इस बात के संकेत मिले हैं कि नयी दिल्ली में हुई यह घटना इस्राइली कर्मचारियों पर हमले का हिस्सा हो सकती है । इस्राइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यरूशलम में कहा कि तिबलिसी और नयी दिल्ली में घटनाएं हुई हैं, जिनमें इस्राइली दूतावास के कर्मचारियों को निशाना बनाया गया ।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारी घटना में घायल हुए हैं । बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया । आग की वजह का पता लगाया जा रहा है ।

संबंधित खबरें:

भारत, जॉर्जिया की वारदातों के लिए ईरान जिम्मेदार: इस्राइल

घायल इस्राइली राजनयिक आईसीयू में भर्ती

इस्राइली कार मामला: केंद्र ने दिया देश भर के सभी राजनयिक मिशनों पर सुरक्षा कडी करने का निर्देश

इस्राइली कार : आरंभिक जांच से पता चला कि इस्राइली दूतावास की कार के पीछे लगा था कोई पदार्थ

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...