Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Saturday, February 11, 2012

पृथ्वी पर इंडोनेशिया और भारत में हैं सबसे ज्यादा खुशहाल लोग


पृथ्वी पर इंडोनेशिया और भारत में हैं सबसे ज्यादा खुशहाल लोग

Saturday, 11 February 2012 18:17

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (एजेंसी) यूरोप और अमेरिका में जारी आर्थिक चिंताओं के बावजूद 2007 के मुकाबले दुनिया के लोग आज भी काफी खुशहाली महसूस करते हंै और सौरमंडल के इस ग्रह पृथ्वी पर इंडोनेशिया, भारत और मैक्सिको के लोग सबसे ज्यादा प्रसन्न और हैं। एक अध्ययन में यह परिणाम सामने आया है। 
वैश्विक अनुसंधान कंपनी आईपीएसओएस द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार दुनिया में आर्थिक चिंताओं और संघर्ष के बावजूद दुनिया आज भी वर्ष 2007 की तुलना में  रहने के लिये सबसे बेहतर स्थल है। दुनियाभर में 22 प्रतिशत लोगाों ने कहा है कि वह ''बहुत खुश'' हैं और ऐसा कहने वाले लोग इंडोनेशिया, भारत और मैक्सिको में ज्यादा हैं।
दुनिया के 24 देशों में यह सर्वेक्षण किया गया। 10 में से प्रत्येक 8 यानी 77 प्रतिशत ने कहा कि वह अपने जीवन से 'खुश' हैं। एक चौथाई :22 प्रतिशत: ने कहा कि वह 'बहुत खुश' हैं। खुश और बहुत खुश ही वह पैमाना है जिससे विभिन्न देशों में नागरिकों की खुशहाली में अंतर का पता चलता है। 

अध्ययन के अनुसार इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा 51 प्रतिशत लोगों ने कहा वह प्रसन्न हैं। सर्वेक्षण में उन्होंने कहा वह 'बहुत खुश' हैं। इसके बाद भारत और मैक्सिको का स्थान आता है जहां 43 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि वह 'बहुत खुश' हैं। ब्राजील और तुर्की का इस मामले में तीसरा स्थान रहा है जहां 30 प्रतिशत लोगों ने अपनी खुशहाली का इजहार किया है। आस्ट्रेलिया और अमेरिका प्रत्येक में 28 प्रतिशत लोगों ने ही कहा कि वह बहुत खुश हैं।

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...