Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Friday, April 20, 2012

3 जून को एक साथ भूख हड़ताल करेंगे रामदेव और अन्ना हजारे

3 जून को एक साथ भूख हड़ताल करेंगे रामदेव और अन्ना हजारे

Friday, 20 April 2012 17:43

नई दिल्ली, 20 अप्रैलः रामदेव का कहना है कि सरकार जो जनता की आवाज को नहीं सुन सकती वह अगर गिर भी जाती है तो चिंता की कोई बात नहीं।

मजबूत लोकपाल विधेयक लाने और काला धन के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और योग गुरू बाबा रामदेव ने एक साथ 3 जून को एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है।ये जानकारी गुड़गांव में एक पत्रकार वार्ता के दौरान बाबा रामदेव और अन्ना हजारे ने दी। 

उन्होंने कहा, "सरकार गिराना हमारा इरादा नहीं है. यदि यह सरकार भ्रष्टाचार में स्नातक है तो अगली सरकार पीएचडी करेगी। लेकिन ऐसी सरकार जो जनता की आवाज को नहीं सुन सकती वह अगर गिर भी जाती है तो चिंता की कोई बात नहीं।'"


योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि वर्तमान सरकार को शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। घर हो या सरकार अगर धोखा मिलता है तो उसे शासन का कोई अधिकार नहीं होता। 
"ऐसा सिर्फ भारत में ही होता है जहां इतने भ्रष्टाचार फैलाने के बाद भी सरकार चल रही है। अब बदलाव लाने का समय आ गया है। और सरकार उसी की बनेगी जो मजबूत लोकपाल बिल लाएगा।" रामदेव ने कहा। 

रामदेव ने कहा कि हम दोनों पूरे भारत में यात्रा करेंगे और लोगों को लोकपाल बिल के बारे में बताएंगे।

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...