Welcome

Website counter
website hit counter
website hit counters

Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Friday, April 20, 2012

सीडी विवाद: सिंघवी और उनके पूर्व चालक ने समझौते के बारे में अदालत को सूचित किया

सीडी विवाद: सिंघवी और उनके पूर्व चालक ने समझौते के बारे में अदालत को सूचित किया

Friday, 20 April 2012 11:18

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (एजेंसी) जाने माने अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और उनके पूर्व चालक ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उन्होंने सौहार्दपूर्ण तरीके से सीडी विवाद मामले का निपटारा कर लिया है। 
सिंघवी के पूर्व चालक पर कांग्रेस नेता की कथित सीडी को एक मीडिया समूह को प्रदान करने का आरोप है।
न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने सिंघवी और उनके पूर्व साथी अभिमन्यु भंडारी द्वारा चालक और मीडिया समूह के खिलाफ दायर दीवानी मुकदमे में तब आदेश दिया जब अदालत को उनके बीच समझौता हो जाने के बारे में सूचित किया गया।
न्यायमूर्ति खेत्रपाल ने 13 अप्रैल को एकतरफा आदेश देकर मीडिया समूह और चालक के सीडी की सामग्री के प्रकाशन, प्रसारण पर रोक लगाई थी। न्यायमूर्ति खेत्रपाल ने आज सिंघवी के पूर्व चालक मुकेश लाल का बयान दर्ज किया।

आजतक, हेडलाइंस टुडे और इंडिया टुडे के वकील ने अदालत को सूचित किया कि वे उस व्यक्ति को कथित सीडी प्रदान करेेंगे जिसने उन्हें दी है।
सिंघवी के वकील ने अदालत से कहा कि दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के मद्देनजर वह लाल के खिलाफ पुलिस के समक्ष दायर शिकायत को वापस लेंगे।
अदालत ने लाल के जवाब को भी संज्ञान में लिया जिसमें उन्होंने वकील को धमकी भरा एसएमएस भेजने के लिए माफी मांगी।

No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...